फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला कांड पर बोले केजरीवाल, नेताओं के बेटों को मिले दुगनी सजा

Wed, 16 Aug 2017 04:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद केजरीवाल
लंबे समय से सामाजिक मुद्दों पर खामोश दिखे केजरीवाल बराला कांड पर खुलकर बोले। उन्होंने वर्णिका कुंडू के बारे में भी ये बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की जनता को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बराला कांड पर पहली बार बोले। उन्होंने महिला सुरक्षा के मामले को उठाते हुए कहा कि महिलाओं के साथ गलत काम करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि ऐसा करने वालों की रूह कांप जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में वर्णिका कुंडु के साथ हुई घटना की ओर संकेत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी नेता का बेटा कोई गलत काम करता है तो उसे दोगुनी सजा मिलनी चाहिए और जल्द से जल्द मिलनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि मुझे आशा है कि देश की सरकारें मिलकर ऐसा कदम उठाएंगी जिससे महिलाएं भी स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कर सकें।

4 of 5
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि शुक्रवार (4 अगस्त) देर रात 12.15 बजे सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू की कार का सेक्टर-7 पेट्रोल पंप से सफारी सवार आरोपियों ने पीछा किया। इसी रात 12.40 बजे साहसी युवती की सूचना पाते ही पुलिस की पीसीआर ने मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड चौक से आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया। देर रात 1.20 बजे हरियाणा के आईएएस अधिकारी अपनी बेटी के साथ शिकायत करवाने के लिए सेक्टर-26 पुलिस थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vikas Barala
यहां पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया और दोनों को छोड़ दिया तो बवाल मच गया। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता गया भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला और हरियाणा सरकार पर दबाव बढ़ता गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के लिए सुभाष बराला ने बुधवार दोपहर बेटे विकास बराला और आशीष को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़कर अपनी साख को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें