चुनावों में हार से मिली शर्मिंदगी और अपने ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों से खराब हुई पार्टी की छवि को चमकाने और जनता में एक बार फिर विश्वास पैदा करने के लिए 1 जून से केजरीवाल, उनके मंत्री और अधिकारी जो जनता दरबार लगाने वाले थे वो आज से शुरु हो गया है।
बता दें कि जनता के बीच फिर से अपना भरोसा बढ़ाने के लिए केजरीवाल ने घोषणा की थी 1 जून से हर सोमवार से शुक्रवार दिल्ली के मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी विभागों के अधिकारी बिना किसी अपॉइनमेंट के जनता से मिलेंगे। मिलने का समय 1 घंटे, सुबह 10 से 11 होगा।
इसी तहत आज दिल्ली सरकार के जनता दरबार का पहला दिन था। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत विभिन्न मंत्री जनता से मिले।
जनता संवाद में आये लोगों से मिलते हुए जनता के सीएम .@ArvindKejriwal pic.twitter.com/eZ0YLQQVlo
— AAP (@AamAadmiParty) June 1, 2017
4 of 10
arvind kejriwal janta darbar
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि सब कुछ इतना आसान भी नहीं था। इसकी वजह थी मिलने की कोई जगह निश्चित ना होना।
CM @ArvindKejriwal listening to grievances of Delhi residents, without any appointment. pic.twitter.com/dgfQVvpig7
— AAP (@AamAadmiParty) June 1, 2017
विज्ञापन
5 of 10
manish sisodia janta darbar
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने समय तो नियत कर दी थी लेकिन जगह नहीं बताई थी। जबकि खुद केजरीवाल भी अपने घर पर ही लोगों से मिले।
CM @ArvindKejriwal meets people today without appointment at his residence. pic.twitter.com/eWJTKcgmx2
— AAP (@AamAadmiParty) June 1, 2017
विज्ञापन
6 of 10
manish sisodia janta darbar
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कई लोग ये सोचकर गए थे कि दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों व नेताओं से मुलाकात होगी लेकिन वहां से लोगों को निराश लौटना पड़ा।
Glimpses from CM @ArvindKejriwal's public interaction and grievance redressal at his residence. pic.twitter.com/Q23sq2yg3a
— AAP (@AamAadmiParty) June 1, 2017
आज तो शुरुआत थी लेकिन देखना तो ये है कि अब हर रोज होने वाले इस जनता दरबार में अगर वैसी भीड़ आती है जो आप सरकार की 49 दिन वाली सरकार के दौरान आई थी तब क्या होगा। उस वक्त तो भीड़ को मैनेज ना कर पाने की वजह से केजरीवाल को भागना पड़ा था।