जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी के परिवार के साथ जो किया, उससे ज्यादा घिनौना और खौफजदा कुछ नहीं हो सकता। यह बात बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से हताश कार चालक ने कही। (सभी फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, जेवर)
विज्ञापन
पीड़ितों के बैंक खाते खुले
2 of 8
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह दर्द बयां करते हुए कार चालक ने कहा कि अब बदनामी बहुत हो चुकी है। इससे ज्यादा सहन करने की क्षमता परिवार में नहीं है।
विज्ञापन
3 of 8
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
अब तो दिल करता है कि वह परिवार के साथ जहर खाकर जान दे दे। इसके बाद पीड़ितों को न तो इंसाफ की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी से मदद की।
4 of 8
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पीड़ित महिलाओं का कहना है कि दरिंदों को फांसी दिलाए बिना वे चैन से नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन
5 of 8
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों ने बताया कि कई लोग उनके पास आकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। वारदात के बारे में बार-बार पूछकर पीड़ितों के जख्मों को हरा कर रहे हैं। उन्हें सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
6 of 8
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह भी एक राजनीतिक दल के लोग पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के होने की वजह से सरकार पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। सरकार को इस समुदाय के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
jewar gangrape
- फोटो : अमर उजाला
पिछली सरकार ने इसी जिले में हुए बिसाहड़ा कांड के पीड़ितों को लखनऊ बुलाकर उनकी मदद की थी, लेकिन भाजपा सरकार पीड़ितों पर ध्यान नहीं दे रही है।
स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री राहत कोष व राष्टृीय परिवार लाभ योजना के अलावा अन्य मदद देने के लिए पीड़ित परिवार के लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए, ताकि सभी पीड़ितों के खातों में मदद राशि जमा कराई जा सके।