फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों के लिए दाना-पानी की पहल: नोएडा के निवासी और संस्थाएं सक्रिय, बेजुबानों की मदद के लिए आगे आए लोग

Fri, 28 Mar 2025 03:47 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

भीषण गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी की तलाश में यहां-वहां भटकना पड़ता है। गर्मी के दिनों समय पर पानी नहीं मिलने से पक्षी दम तोड़ देते हैं। यदि पक्षियों को आपके घर-आंगन में पानी मिलता है तो निश्चित रूप से रोजाना यहां आएंगे और प्रकृति के खूबसूरत रंग आपको हर सुबह नजर आएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
पक्षीयों के लिए दाना-पानी - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसमें समाज सेवी संस्थाएं एवं सेक्टर सोसाइटी के निवासी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। गर्मी शुरू होते ही पशु-पक्षियों में और खासकर पक्षियों के लिए अब दाना-पानी की समस्याएं शुरू हो गई हैं। समय पर दाना-पानी नहीं मिलने से प्रतिवर्ष कई पक्षियों की असमय मौत हो जाती है। जल ही जीवन है, जीव मात्र के लिए जल अति आवश्यक है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है पक्षी भी पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पक्षियों के लिए दाना-पानी - फोटो : अमर उजाला
शहरीकरण बढ़ने से पक्षियों की जीवनचर्या और मुश्किल हो गई है। उनके लिए बेहतर जरुरी खाद्य सामग्री एवं पानी को ढूंढ पाने में कठिनाई से जीवन संकट में पड़ जाता है। कई बेजुबान पक्षी इस भीषण गर्मी में प्यास से छटपटाते हुए दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पक्षियों के लिए दाना-पानी - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-70 के जंटर सिंह ने बताया कि सेक्टर  के बड़े पार्क में पक्षी, गिलहरी बेजुबान जानवरों के लिए गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था की गई। इन पर खतरा मंडरा रहा है, बर्तन ज्यादा गहरे नही हैं, ताकि पंछी इनमें बर्डबाथ तो आसानी से कर लें।

4 of 7
पक्षियों के लिए दाना-पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जीवन अर्पण संस्था से जुड़े युवाओं द्वारा शहर के कई सेक्टरों में दाना-पानी की व्यवस्था की जा रही है। संस्था के लोगों ने कहा कि बर्तन के किनारे इतने पैने न हों, जो पक्षियों के कोमल पंखों अंगों को घायल कर दें। वहीं, छोट बच्चों में भी काफी उत्साह है। रिया, अयांशी, अरनव छत पर रोज पानी रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पक्षियों के लिए दाना-पानी - फोटो : अमर उजाला
अभिवावकों का कहना है कि अपने बच्चों को  पानी भरने के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि उनमें पक्षियों के लिए दया प्रेम भाव विकसित हो सके। जेपी अमन सेकटर-151 रिद्धी तिवारी ने अपनी बालकनी में पौधों के बीच गौरेया घर और घोसला बनाएं हैं, जिनमें चिड़िया आती है तो बच्ची बहुत खुश होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
पक्षियों के लिए दाना-पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अनिल पालीवाल और अरुणा पालीवाल क्लियो काउंटी सेक्टर-121 अपने फ्लैट की बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते हैं। इनका मानना है कि ये बहुत नेक और पुंन्य का कार्य है और अपने घर में पक्षियों के लिए परिंडा बांधने की परंपरा को हम भूलते जा रहे हैं, जिसकी वजह से भीषण गर्मी के दिनों में पक्षियों को पानी की तलाश में यहां-वहां भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पक्षियों के लिए पानी - फोटो : अमर उजाला
गर्मी के दिनों समय पर पानी नहीं मिलने से पक्षी दम तोड़ देते हैं। यदि पक्षियों को आपके घर-आंगन में पानी मिलता है तो निश्चित रूप से रोजाना यहां आएंगे और प्रकृति के खूबसूरत रंग आपको हर सुबह नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें