सीएम को खीर खिलाते हुए प्रवेश वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत खीर सेरेमनी के साथ हुई है। इस मौके पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को खीर खिलाई। बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो बढ़ाया भी जा सकता है। सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। जिसमें लोगों की आय और सुविधाओं के बारे में लेखा-जोखा होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट प्रस्तुत करेंगी। वित्त विभाग सीएम के पास है।