फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और साइबर ठगीः फोन रखते ही खाते से उड़ाए 10 लाख ...और ये बनाया बहाना 

Fri, 31 Jul 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
विज्ञापन
1 of 5
साइबर सुरक्षा - फोटो : AMAR UJALA
मध्य दिल्ली के हौजकाजी इलाके में साइबर ठगों ने कारोबारी के खाते से दस लाख रुपये उड़ा लिये। आरोपी ने पीड़ित को ग्राहक बनकर कॉल किया। फोन पर ही माल बुक कराने के बाद आरोपी ने पीड़ित से उसका खाता नंबर और पेटीएम नंबर पूछा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाद में अचानक कारोबारी के खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिये गए। पीड़ित ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जिस नंबर से पीड़ित को कॉल आया था, उसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन

3 of 5
cyber crime
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मोहम्मद मोहसिन का हौजकाजी, अजमेरी गेट में कटिंग टूल्स व मशीनों का कारोबार है। इनकी एक्योरेट ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म हैं। 27 जुलाई को इनके मोबाइल पर एक कॉल आया। 

 

4 of 5
Cyber Crime - फोटो : Social Media
कॉलर ने इनके यहां मिलने वाले मॉल का मोलभाव करने के बाद कुछ सामान बुक करा दिया। पीड़ित से कहा किया कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। इसके लिए पहले पीड़ित से उसके करंट अकाउंट नंबर लिया। बाद में पेटीएम नंबर लेकर आरोपी ने फोन रख दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Crime
आरोप है कि इसी दौरान पीड़ित के खाते से 10 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने खाता बंद करवाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें