फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या IAS पति की अचानक मौत के बाद टूट जाएगा पत्नी का सपना, या देंगी बड़ी परीक्षा

Tue, 30 May 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में संदिग्ध हालत में एक प्रतिभाशाली युवा आईएएस अधिकारी की रहस्यमय मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। वक्त के साथ इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच में शायद सामने आ जाएं। बता दें क‌ि आईएएस के लिए सेलेक्ट हुए आशीष दहिया शुरु से ही एक प्रतिभाशाली शख्सियत थे। उनके बारे में अभी कम ही लोगों को पता है, आइए जानते हैं उनके और उनकी पत्नी व परिवार के बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 10
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
स्विमिंग पूल में अचानक डूबकर अपनी जान गंवाने वाले आईएएस आशीष दहिया दो दिन बाद ही जम्मू-कश्मीर में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर ज्वाइन करने वाले थे। आशीष के करियर की शुरुआत दरअसल एक इंजीनियर के तौर पर हुई थी। वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा करने के बाद नोएडा स्थित भारत पेट्रोलियम में मैनेजर के तौर पहली नौकरी की।
विज्ञापन

3 of 10
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
हालांकि यहां उनका मन नहीं लगा और उनका रुझान सिविल सर्विसेज की ओर हो गया। यहां भी सफलता ने उनके कदम चूमे। 2013 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 8वां रैंक प्राप्त किया और बतौर डीएसपी सिरमौर में पद संभाला। इस पद पर वो 2015 तक रहे लेकिन ये उनकी असली मंजिल नहीं थी।

4 of 10
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए वो प्रयास करते रहे और 2015 में उनका आईआरएस के पद पर सेलेक्शन हुआ। हैदराबाद में ट्रे‌निंग के दौरान ही उन्होंने फिर से आईएएस की परीक्षा दी। इस बार उन्होंने 53वीं रैंक हासिल की और आईएएस बन गए।
विज्ञापन

5 of 10
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
मसूरी में ट्रे‌निंग खत्म करने के बाद आशीष अपने बैचमेट और दोस्तों के साथ दिल्ली के बेरसराय में पार्टी कर रहा था जब एक महिला अधिकारी को डूबने से बचाते वक्त मौत हो गई। यहां ये जानना जरूरी है कि आशीष राष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं और उनकी मौत से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं जो ‌खुद उनके परिवार वाले उठा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आशीष के पिता नरेंद्र दहिया कृषि विभाग से बतौर खंड कृषि अधिकारी रिटायर्ड हैं, जबकि मां गवर्नमेंट टीचर रिटायर्ड हैं। आशीष दो भाई अशोक और सुरेंद्र दहिया इं‌जीनियर हैं।
विज्ञापन

7 of 10
ashish dahiya - फोटो : अमर उजाला
आशीष की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित भी पेशे से डॉक्टर हैं और आशीष की तरह ही बेहद प्रतिभाशाली हैं। प्रज्ञा के पास एमबीबीएस और एमडी की डिग्री है हालांकि उनका भी रुझान सिविल सर्विसेज की तरफ ही है।

8 of 10
आशीष द‌हिया
15 जून को प्रज्ञा आईएएस की परीक्षा देने वाली थी हालांकि उससे पहले ही हुई आशीष की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में ला दिया है। अब देखना है क‌ि प्रज्ञा इस सदमे से उबर कर पति के नक्शे कदम पर चलेंगी या...।

9 of 10
आशीष द‌हिया
आशीष की मौत के बाद उनका पोस्टमॉर्टम दिल्ली में ही तीन डॉक्टरों की टीम ने किया है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी गई है।
विज्ञापन

10 of 10
आशीष द‌हिया
शुरुआती जांच में आशीष की मौत डूबने से ही बताई जा रही है क्योंकि उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। हालांकि परिवार का आरोप है कि आशीष की हत्या साजिश के तहत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें