फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 में से 498 अंक पाने वाली रक्षा के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप

Mon, 29 May 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
सीबीएसई टॉपर रक्षा गोपाल - फोटो : सोशल मीड‌िया
एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया टॉप किया है। टॉप करने की जानकारी खुद एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन कर रक्षा को दी। आर्ट साइड से पढ़कर 500 में से 498 अंक लाने वाली रक्षा के बारे में कई ऐसी द‌िलचस्प बाते हैं जो आपको जानकर हैरानी होगी। आगे की स्लाइड्स में पढ़े रक्षा के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 8
सीबीएसई टॉपर रक्षा गोपाल - फोटो : सोशल मीड‌िया
अच्छे नंबर के ल‌िए की पढ़ाई : सीबीएसई बोर्ड में ऑल इंडिया टॉपर नोएडा की रक्षा गोपाल ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने सिर्फ अच्छे नंबर लाने के लिए पढ़ाई की थी। यह सोचकर कभी पढ़ाई नहीं की कि उन्हें टॉप करना है।
विज्ञापन

3 of 8
RAKSHA GOPAL
डीयू में पढ़ना चाहती हैं : रक्षा अब द‌िल्ली यून‌िवर्स‌िटी से राजनीत‌ि व‌‌िज्ञान की पढ़ाई करना चाहती हैं। वह लेडी श्रीराम कॉलेज, म‌िरांडा हाउस या जीजस एंड मेरी कॉलेज में दाख‌िला चाहती हैं।

4 of 8
raksha gopal
बहन के साथ मस्ती भी की पर नहीं ल‌िया तनाव : रक्षा ने बताया क‌ि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कभी तनाव नहीं लिया। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे पढ़ती थी। स्कूल से आने के बाद थोड़ी देर बहन के साथ मस्ती करती थी। शाम को फिर पढ़ने बैठ जाती थी। ‘मैं छात्रों से यही कहना चाहती हूं कि कभी भी टॉपर बनने की सोचकर न पढ़ें, सिर्फ अच्छे नंबर लाने के लिए पढ़ें।
विज्ञापन

5 of 8
RAKSHA GOPAL - फोटो : सोशल मीडिया
प‌ियानो बजाकर तनाव दूर करती हैं रक्षाः रक्षा ने बताया वह सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रही। उन्हें अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद है। लंदन के ट्रिनिटी स्कूल ऑफ म्यूजिक से जुड़े दिल्ली के इंस्टीट्यूट से उन्होंने पियानो बजाना सीखा। पियानो से मेरा सारा तनाव खत्म हो जाता था।
विज्ञापन

6 of 8
RAKSHA GOPAL
फ्रेंच भी सीखी है स्पेन‌िश और चीनी सीखने की है तैयारी : इसके साथ ही रक्षा ने फ्रेंच भी सीखी है। मुझे दूसरी भाषा सीखने का बहुत शौक है। रक्षा ने कहा वह स्पैनिश और चीनी भाषा भी सीखेंगी।
विज्ञापन

7 of 8
RAKSHA GOPAL
मां-पिता का रहा अहम रोल : रक्षा ने बताया कि कामयाबी में माता-पिता का रोल अहम है। पिता गोपाल पी श्रीनिवासन गुजरात में सीएफओ हैं और मां रजनी गोपाल घरेलू महिला। दोनों ने मुझे पढ़ाई के दौरान गाइड किया। इसकी बदौलत मैं इतना अच्छा कर पाई। मेरी बहन भी हमेशा मुझे प्रेरित करती है। एमिटी स्कूल की प्रिंसिपल रेनू सिंह ने बताया कि रक्षा पढ़ाई में बहुत अच्छी है। उसने स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

8 of 8
रक्षा गोपाल को मिठाई खिलाती उनकी टीचर। - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय र‌िपोर्टर भी रह चुकी हैं : इसके साथ ही स्कूल की पढ़ाई के दौरान जब अंतरराष्ट्रीय स्कूलों का कोई भी से‌म‌िनार या बैठक होती थी तो रक्षा इसमें हमेशा ‌इंटरनेशनल र‌िपोर्टर की भू‌म‌िका में होती थी। उसका काम उस आयोजन की र‌िपोर्ट‌िंग करना होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें