चारों तरफ छात्र-छात्राओं की भीड़, घंटों का इंतजार, एक फोटो खिंचवाने व हाथ मिलाने की कोशिश। दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब खतरों के खिलाड़ी, टॉयलेट एक प्रेम कथा और रुस्तम जैसी फिल्मों के अभिनेता अक्षय कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) पहुंचे।