महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं के बीच मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका खंड़ के गांव हिरवाड़ी में 20 वर्षीय युवक की जुल्फ कटने का मामला सामने आया है। जुल्फ कटने के बाद वह बेहोश हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
हिरवाड़ी गांव के नूरद्दीन ने बताया कि वह अपने ही घर के प्रथम मंजिल पर बने कमरे में शर्ट लेने गया। कमरे में उसे बिल्ली आती दिखाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
वह चारपाई पर गिर पड़ा। चारपाई से खड़ा हुआ तो उसे लगा बिल्ली उसके सीने पर आकर बैठ गई और उसकी जुल्फों को काटकर ले गई।
4 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अलीगढ़ में चोटी कटने की घटना को लेकर शुक्रवार को अफरातफरी का माहौल रहा। इसी क्रम में एक नया मामला सामने आया जिसमें जिला स्थित इगलास में एक बुजुर्ग की दाढ़ी कटने से वह बेहोश हो गए।
वहीं गहलऊ में चोटी काटने वाले के शक में ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। उधर, सासनी में चोटी काटने के शक में लोगों ने भीख मांग रहे एक बाबा को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने बाबा को निर्दोष पाया और उसे छोड़ दिया।