फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : रायन स्कूल से उठा भरोसा अब बेटी को पढ़ने नहीं भेजेंगे वरुण ठाकुर

Thu, 21 Sep 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
प्रद्युमन अपनी बहन और प‌िता के साथ - फोटो : सुदर्शन
भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद परिवार सहमा है। अब प्रद्युम्न के पिता बेटी को वहां नहीं पढ़ाना चाहतें। बेटी को स्कूल भेजने पर कहते हैं, अब उस स्कूल में बेटी को भेजने का सवाल ही नहीं है। बेटे को खो दिया है और बेटी अनमोल है। बेटी को नहीं गंवाना चाहता। बता दें कि आठ सितंबर को प्रद्युम्न की हत्या स्कूल के टॉयलेट में हो गई थी। इसके बाद से उसका पूरा परिवार और अन्य अभिभावक स्कूल में सुरक्षा को लेकर सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रद्युम्न अपनी बहन के साथ - फोटो : सुदर्शन
प्रद्युम्न की बहन विधि इसी स्कूल में 5वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। वारदात के दिन पिता वरुण ठाकुर दोनों को एक साथ छोड़ने गए थे। बेटी विधि अपनी कक्षा में गई और बेटा टॉयलेट में गया, जहां वारदात हुई।
विज्ञापन

3 of 5
प्रद्युम्न अपनी बहन के साथ - फोटो : सुदर्शन
घटना के बाद से स्कूल बंद है। 25 सितंबर से स्कूल पूरी तरह खुलने की तैयारी में है, लेकिन प्रशासन द्वारा उठाए गए सुरक्षा के कदमों के बावजूद अब भी प्रद्युम्न के पिता को स्कूल पर भरोसा नहीं है।

4 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
प्रद्युम्न के पिता कहते हैं कि अब वह बेटी को स्कूल नहीं भेजेंगे। स्कूल की सुरक्षा से उनका भरोसा उठ गया है। अब कहीं और बेटी का नाम लिखवाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
यदि किसी स्कूल में दाखिला नहीं होता है, तब भी वह इस स्कूल में बेटी को भेजने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि अब किसी भी स्कूल में भेजने से पहले वहां की स्थिति जरूर जांचेंगे। सुरक्षा मानक पूरे होने पर ही बेटी को स्कूल में दाखिला दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें