फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

विज्ञापन
1 of 8
कन्हैया कुमार को रिहाई के लिए आयोजित विरोध मार्च के संपन्न होने से पहले बुधवार देर शाम जमानत की खबर के साथ जंतर-मंतर लाल सलाम के नारों से गूंज उठा। देश के संविधान और न्यायपालिका को धन्यवाद के साथ जेएनयू कैंपस, जंतर-मंतर, हाईकोर्ट के बाहर जश्न तो सोशल मीडिया बधाई संदेशों से हाइक कर गया। करीब आधे घंटे में एक लाख से अधिक बधाई संदेश शेयर हुए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के नारों के बीच अचानक शाम को जमानत की खबर से विरोध लाल झंडों व लाल सलाम के नारों के साथ जश्न में डूब गया। (स्टोरी: सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

2 of 8
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के सामने वामपंथी छात्र संगठन कन्हैया की जमानत की मांग के नारे लगा रहे थे। इसी बीच जंतर-मंजर में  शाम 6:48 बजे मंच पर छात्र नेता का फोन बजा और कन्हैया को जमानत मिलने की खबर गूंजी। जमानत की खबर के साथ ही जंतर-मंतर लाल सलाम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

3 of 8
जेएनयू के हॉस्टल व ढाबे में देर रात तक जश्न मनाया गया। इस मौके पर छात्रों के साथ शिक्षक भी शामिल हुए। देशद्रोह का काला धब्बा लगा पर आखिर सच की जीत हुई।

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

4 of 8
छात्रनेता के बाद अब कन्हैया देश के नेता के रूप में प्रमोट किए जाएंगे। देशभर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के समक्ष कन्हैया को जेएनयू नेता नहीं, बल्कि संघर्ष के नेता के रूप में प्रमोट किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि देश के संविधान और न्यायपालिका को सलाम करते हैं।
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

5 of 8
न्यायपालिका ने कन्हैया को जमानत देकर केंद्र सरकार को करारा जवाब दिया है। जमानत मिल गई है, लेकिन अब हमारा संघर्ष पूरा देश देखेगा। जल्द ही सरकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

6 of 8
जेएनयू छात्रशंख उपाध्यक्ष शेहला ने कहा कि कन्हैया कुमार को रिहा करने की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन की समाप्ति से पहले जंतर-मंतर में जमानत की खबर बेहद ही उत्साह भरने वाली थी। छात्रसंघ और विवि को कन्हैया का इंतजार है। कॉमरेड कन्हैया बृहस्पतिवार को जेल से छूटने के बाद इस आंदोलन की कमान संभालेंगे और झूठे मुकदमे में फंसे अन्य छात्रों को राहत दिलाने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

7 of 8
कन्हैया की जमानत के साथ ही देश के सामने जेएनयू का सच सामने आ गया है। कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद विश्वविद्यालय एक देशविरोधी गतिविधियों का अड्डा दिखाया गया है। हालांकि जमानत के साथ ही अब लोगों की धारणाएं भी बदलेंगी। प्रदर्शन समाप्ति से पहले कन्हैया की जमानत एक बहुत बड़ी खुशखबरी थी। कन्हैया विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का प्रतिनिधि है और छात्र बेहद उम्मीदों के साथ अपना अध्यक्ष चुनते हैं। जमानत राशि शिक्षक दे देंगे।
विज्ञापन

JNU: कन्हैया की जमानत के बाद लाल सलाम की गूंज, यूं मना जश्न

8 of 8
वहीं दूसरी ओर कन्हैया की जमानत की खबर जब घर पहुंची तो परिवार की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। घर में होली के इतने दिनों पहले ही गुलाल से होली मनाई गई। पिता ने कहा कि मेरा बेटा धोखेबाज नहीं है इस वजह से उसे जमानत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें