इस साल के ऑस्कर अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो चार माह पहले जलवायु परिवर्तन पर डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग के लिए हरियाणा के सबसे पिछड़े जिले मेवात में आए थे। (रिपोर्ट: ओमप्रकाश/अमर उजाला, गुड़गांव)
विज्ञापन
मेवात की सच्चाई देखकर चौंक गए ऑस्कर विजेता लियोनार्डो
2 of 8
इस दौरान उन्होंने यहां खेड़ली गांव के किसानों से बातचीत का वीडियो बनाया था। बताया गया है कि उस दौरान मेवात की हालत देखकर उन्हें काफी आश्चर्य हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि डिकैप्रियो की डॉक्यूमेंट्री में मेवात का दर्द झलक सकता है।
विज्ञापन
मेवात की सच्चाई देखकर चौंक गए ऑस्कर विजेता लियोनार्डो
3 of 8
लॉस एंजिलिस में ऑस्कर जीतने के बाद भी डिकैप्रियो ने मंच से लोगों को जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम उठाने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे टाइटेनिक फेम हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी डॉक्यूमेंट्री की कहानी तलाश करते हुए 5 नवंबर 2015 को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की महानिदेशक सुनीता नारायण के साथ मेवात आए थे।
मेवात की सच्चाई देखकर चौंक गए ऑस्कर विजेता लियोनार्डो
4 of 8
इस दौरान जब उन्होंने गांव खेड़ली के किसानों से जलवायु परिवर्तन के बारे में पूछा तो किसानों का कहना था कि वह यह नहीं जानते कि जलवायु परिवर्तन क्या होता है। मगर उन्हें यह पता है कि सितंबर में भारी बारिश से उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन
मेवात की सच्चाई देखकर चौंक गए ऑस्कर विजेता लियोनार्डो
5 of 8
डिकैप्रियो ने यहां बेमौसमी जलवायु का अध्ययन किया और उसका वीडियो बनाया। इस संबंध में गहन जानकारी के लिए उन्होंने सुनीता नारायण के जरिये कई किसानों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
मेवात की सच्चाई देखकर चौंक गए ऑस्कर विजेता लियोनार्डो
6 of 8
बता दें कि दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित इस क्षेत्र में करीब 80 फीसदी मुस्लिम आबादी है, जिनका मुख्य पेशा कृषि और पशुपालन है। दुनिया भर में विरोधाभासी जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव का अध्ययन कर रहे डिकैप्रियो ने मौसम का किसानों की फसल पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर काफी गहराई से रुचि ली थी।
विज्ञापन
मेवात की सच्चाई देखकर चौंक गए ऑस्कर विजेता लियोनार्डो
7 of 8
हालांकि गांव वालों को यह पता नहीं चल पाया कि डिकैप्रियो कितनी बड़ी शख्सियत हैं।पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने डिकैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिलने के बाद मेवात में ली गई फोटो के साथ रिट्वीट किया है। सीएसई में डायरेक्टर (मीडिया) सुपर्णो बैनर्जी का कहना है कि डिकैप्रियो ने मेवात में जलवायु परिवर्तन को लेकर ही शूटिंग की थी।
मेवात की सच्चाई देखकर चौंक गए ऑस्कर विजेता लियोनार्डो
8 of 8
उपलों पर खाना पकाने पर हुए थे अचंभित- गैस सिलेंडर के जमाने में गोबर के उपलों और लकड़ी से खाना पका रहीं मेवात की महिलाओं को देखकर डिकैप्रियो को काफी आश्चर्य हुआ था। उन्होंने प्रदूषित साधनों से घरों में खाना पकाने की मजबूरी के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने पूछा कि महिलाएं खाना बनाने में एलपीजी क्यों इस्तेमाल नहीं करतीं तो इस पर महिलाओं ने बताया कि वह काफी महंगा होता है।