दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंका दिया था। पुलिस द्वारा अदालत में दायर आरोपपत्र में आफताब के कबूलनामे से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें आरोपी ने बताया कि उसने कैसे श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। आरोपी ने इसमें बताया कि उसने लाश के टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया और कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंका था। वहीं, अदालत ने दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए कहा कि पेश गवाहों के बयान व दस्तावेजों के राधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य नष्ट करने सा मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य हैं।
आरोपपत्र के अनुसार आफताब ने पुलिस के समक्ष माना है कि हम दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए ट्रिप का प्लान किया।हम दोनों ट्रिप के लिए 28-29 मार्च 2022 को मुंबई से निकल गए और हरिद्वार पहुंच गए, फिर ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पार्वती वैली पहुंचे। वहां हमें बद्री नाम का लड़का मिला जिससे हमारी बंबल एप से दोस्ती हुई थी, उसने हमें अपने घर दिल्ली आने के लिए कहा था।