देश के बहुचर्तित श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के एक और राज का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी दुनिया के सबसे महंगे मुकदमे को लाइव देखकर महीनों तक दिल्ली व मुंबई पुलिस को चकमा देता रहा। हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के केस को आफताब ने न सिर्फ कई बार पढ़ा, बल्कि अदालत की सुनवाई को इंटरनेट पर लाइव देखा था और उससे कानूनी दांव-पेच को जाना।