हत्या का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुडेज हुई वायरल
हत्या की ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। सीसीटीवी क्लिप में दो लोग आसिफ को घसीटते और उन पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आस-पास के लोग मदद के लिए चीख-पुकार मचाते नजर आ रहे हैं। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि यह घटना रात करीब 10.30 बजे उस समय हुई जब आसिफ की अपने घर के सामने खड़े स्कूटर को लेकर पड़ोसी से बहस हो गई। हमले में आसिफ घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए और उन्हें एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निजामुद्दीन थाने में इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत हजरत निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज किया गया है।