इस देश में किसानों की सुनने वाला कोई नहीं इसकी साफ-साफ बानगी देश की राजधानी के जंतर-मंतर पर देखी जा सकती है। यहां किसानों का एक समूह पिछले कई दिनों से अपनी मांगें मोदी सरकार से मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन किसानों को चुनाव के दिनों में याद करने वाली सरकार इनकी सुध कोई नहीं ले रही।
विज्ञापन
2 of 6
farmer protest
- फोटो : ani
बता दें कि तमिलनाडु से 150 किसानों का समूह जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से मर चुके किसानों की खोपड़ियों के साथ धरना दे रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
farmer protest
- फोटो : ani
इनकी मांग है कि सरकार इन्हें सूखा राहत कोष उपलब्ध कराए। बता दें कि जनवरी 2017 में तमिलनाडु में 140 साल का सबसे बड़ा सूखा पड़ा है जिसके लिए यह किसान मुआवजा चाहते हैं।
4 of 6
farmer protest
- फोटो : ani
अपनी मांगें मनवाने के लिए धरने पर बैठे इन किसानों को शुक्रवार को फिल्म अभिनेता प्रकाश राज और विशाल का समर्थन मिला है।
विज्ञापन
5 of 6
farmer protest
- फोटो : ani
प्रकाश का कहना है कि इनका दुख सुना नहीं जा रहा है। हम इसीलिए आए हैं ताकि उचित मंत्रालय इनकी गुहार सुने।
पहले यह किसान भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन पुलिस के समझाने पर इन्होंने खाना खा लिया। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें बेहतर राहत कोष उपलब्ध नहीं कराया जाता तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे।