फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की सेना ने खुलेआम उड़ाईं कानून की धज्जियां, ये तस्वीरें बयां कर रही सच्चाई

Mon, 10 Apr 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
hindu yuva vahini
रामनवमी के द‌िन नोएडा में ह‌िंदु युवा वाह‌िनी ने एक व‌िशाल रैली न‌िकाली ज‌िसमें खुलेआम कानून की धज्ज‌ियां उड़ाईं और कोई उन्हें रोकने वाला नहीं था। (सभी फोटोः लाल स‌िंह)
विज्ञापन

2 of 7
hindu yuva vahini
बता दें क‌ि हिंदू युवा वाहिनी के स्थापना दिवस पर बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली को आयोजन के मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह व मेरठ मंडल प्रभारी विवेक सिंह ने झंडी दिखाकर ग्राम गिझोड़ सेक्टर-53 से रवाना किया। रैली के दौरान वाहन चालकों जाम से भी जूझना पड़ा। रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

3 of 7
hindu yuva vahini
गौरतलब है क‌ि इस रैली में न‌ियमों की खुलेआम धज्ज‌ियां उड़ाई गईं। क‌िसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।

4 of 7
hindu yuva vahini
हेलमेट न पहनने के साथ ही ये लोग कारों की छत पर चढ़कर और बाइक पर खड़े होकर चल रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
hindu yuva vahini
इस रैली की वजह से आम लोगों को खासी परेशानी हुई और सड़क पर घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

6 of 7
hindu yuva vahini
इतना सबकुछ होने बावजूद पु‌ल‌िस ने इनके ख‌िलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं रैली में शाम‌िल गाड़‌ियों पर वीआईपी का स्ट‌िकर भी लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hindu yuva vahini
रैली के बाद प्रेसवार्ता में नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर चलकर समाज में फैली बुराइयों पर विजय प्राप्त करनी है। जात-पात के नाम पर समाज बंटा हुआ है। हमें इस बीमारी को समाज से निकालकर अखंड राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करना है। वहीं, इस अवसर पर विवेक सिंह ने बताया कि शासन द्वारा साफ निर्देश हैं कि अवैध मीट की दुकानें बंद होंगी। इसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से मानकों को दरकिनार करते हुए मीट की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। हिंदू युवा वाहिनी अपने कार्यकर्ताओं द्वारा इन्हें चिह्नित कराकर बंद करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें