ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक निजी बस ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
लखनऊ में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस एवं प्रशासन के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ितों को शीघ्र सहायता मुहैया कराएं।
4 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘बस उरई(जालौन) से दिल्ली आ रही थी। हादसा तड़के करीब पांच बजे रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए।’’
विज्ञापन
5 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
इस वक्त दुर्घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं जबकि हालात का जायजा लेने एसएसपी और डीएम भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
सीओ और एसडीएम घायलों का हाल जानने अस्पताल भी पहुंचे, जहां मरीजों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
7 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
लखनऊ में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में बस हादसे का संज्ञान लिया है जिसमें आठ लोगों की मौत हुई है।’’
8 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।’’
9 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना रबूपुरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ी देर तक यातायात बाधित रहा।
10 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।
11 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत उरई से दिल्ली आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बस ड्राइवर की पहचान महेश पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव चंदेलपुरा तहसील बरई जिला धौलपुर के रूप में हुई है।
12 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। योगी ने ट्वीट किया, 'आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।'
13 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
वहीं इस घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री कैलाश गहलोत ने भी शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
14 of 28
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत
- फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
आठ मृतकों में से अबतक 6 की पहचान हो चुकी है। उनके नाम हैं: 1-सुमन, 2-विशनाथ तिवारी(75), 3-विनीता(25), 4-अरुण (25), 5-कशिश, 6-महेश (32) पुत्र भगवान सिंह गांव चैदलपुर धौलपुर।