फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबपति बनने के लिए खुद में लाइए ये 5 जुनून, दिखने लगेगा बदलाव

Sun, 11 Jun 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
success
अमीर बनना कौन नहीं चाहता है, लेकिन यह भी सच है कि यह कोई जादुई कला नहीं है। फिर भी कुछ ऐसी आदतें हैं जिनको अपने रूटीन में लाकर आप जल्द ही अमीर बन सकते है। कमियां आपमें, हममें हम सबमें होती हैं। अपने व्यक्तित्व की छोटी-छोटी खामियों को कभी नजरअंदाज ना करें। इन्हें समझें और सबक लें। अपनी कमजोरियों को दूर करने का जुनून पालिए। जैसा दुनिया के इन अरबपतियों ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
steve jobs
स्टीव जॉब्स- ऐपल
ऐपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स हमेशा परफेक्शन को लेकर जुनूनी थे। अनका कहना था, 'आपके पास लिमिटेड वक्त है। इसे दूसरों की तरह जीने में खर्च ना करें। सबसे पहले अपनी प्राथमिकता तय करें। ऐसे लोगों की राय को स्वीकार ना करें, जो दूसरे लोगों के विचारों के नतीजों पर आधारित हो। अपनी राय खुद बनाएं और अपना रास्ता खुद चुनें।'
 
विज्ञापन

3 of 6
mark zuckerberg
मार्क जकरबर्ग- फेसबुक
फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कहा कि हर किसी को बड़ा दांव खेलने की इच्छा रखनी चाहिए। ये आपकी इच्छाशक्ति ही हो जो आपको आगे लेकर जाती है। जकरबर्ग का बड़ा दांव फेसबुक न्यूज फीड लॉन्च करना था। पहले कई लोगों ने इसकी आलोचना की थी।

4 of 6
bill Gates
बिल गेट्स- माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि आपके सम्मान की चिंता दुनिया नहीं करती हैं। दुनिया यह अपेक्षा करती हैं कि आप खुद के बारें में अच्छा महसूस करें, इससे पहले आप कोई काम पूरा कर लें। चीजें आसान है या कठिन ये तय करने वाले आप खुद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Richard Branson
रिचर्ड ब्रैन्सन-वर्जिन ग्रुप
वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैन्सन ने कहा कि आप किसी और की तरह नहीं, आप अपने जैसा ही बनें। खुद को अपनाएं, स्वीकार करें और खुद का बेस्ट वर्जन बनें। किसी की नकल करके आप खुद को बना नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
John Paul de Zoria
जॉन पॉल डी जोरिया
सेल्फ मेड बिलियनेयर और दिग्गज कारोबारी जॉन पॉल डी जोरिया ने कहा, 'ऐसा प्रॉडक्ट तैयार करें या सर्विस दें जो हरेक व्यक्ति के रोजमर्रा की जरूरत बन जाए। '
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें