फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में डकैती डाल 30 लॉकर तोड़े, करोड़ों के जेवर व कैश ले उड़े चोर

Thu, 15 Jun 2017 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
पंजाब नेशनल बैंक की मोदीनगर कपड़ा मिल शाखा में रविवार रात दीवार काटकर चोर करोड़ों की ज्वेलरी, कैश और अन्य दस्तावेज ले उड़े । बैंक के 30 लॉकर भी तोड़ डाले। मौके से लोहे की रॉड, पेचकस, हथौड़ा, छेनी, सरिया, आरी और एक जोड़ी चप्पल और सरसों के तेल की खाली शीशी बरामद हुईं है। मैनेजर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके में रविवार रात काम कर रहे सभी के मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। एनएच-58 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मोदी कपड़ा मिल शाखा शनिवार और रविवार को छुट्टी के चलते बंद थी।
विज्ञापन

3 of 11
सोमवार को कर्मचारियों ने बैंक खोला और काम करने लगे। कुछ देर बाद रुटीन चेकिंग के लिए कुछ पुलिसकर्मी बैैंक पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंचे। स्टांग रूम खोला गया तो अंदर करीब 30 लॉकर टूटे हुए मिले।

4 of 11
चारों ओर फाइलें बिखरी पड़ी थीं। जांच में मोदी टायर फैक्ट्री की ओर की दीवार में बड़ा छेद बना हुआ था। एसपी ग्रामीण अरविंद मौर्य और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट्स के सैंपल लिए। घटना में बैंक में जिस तरह से नकब लगायी गई है, वो किसी पुराने गिरोह के हाथ होने के अंदेशे की ओर संकेत कर रही है। इसलिए पुलिस आसपास के सक्रिय गरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
विज्ञापन

5 of 11
जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट के साथ अन्य प्रदेशों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस ने देर रात बैंक मैनेजर अशोक श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन

6 of 11
एसएचओ ध्रुवभूषण दुबे ने बताया कि अब तक बैंक संबधित लूट के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पाया है। इसलिए मैनेजर से पूछताछ की जाएगी। मैनेजर अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों के नुकसान की भरपाई के लिए बैंक के उच्चाधिकारियों की कमेटी ही निर्णय लेगी।
विज्ञापन

7 of 11
बैंक का नियम है कि रात के समय गार्ड नहीं रखा जाएगा। रात को बैंक की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है। ऐसे में पुलिस की भूमिका की जांच भी जा रही है।

8 of 11
आठ में पांच सीसीटीवी कैमरे खराब
पुलिस जांच में पता चला कि बैंक में लगे आठ में से पांच कैमरे खराब पड़े है। आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार बैंक के बाहर से बाइक चोरी भी हो चुकी है। इसके बावजूद बैंक कैमरों को सही नहीं करा रहा है।

9 of 11
सेंसर नाइट मोड पर जाता, उससे पहले ही कर दी वारदात
गाजियाबाद। करोड़ों की चोरी में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि चोरों ने रात की मूवमेंट से जुड़े सेंसर अलार्म से बचने के लिए शाम 7 बजे ही घटना को अंजाम दे दिया। बैंक मैनेजर ने बताया कि मूवमेंट सेंसर रात 8 बजे नाइट मोड पर जाता है, जिसके बाद वह एक्टिव होता है।

10 of 11
चोरों ने शाम 7 बजे ही घटना को अंजाम दिया होगा जिससे अलार्म बजा ही नहीं और आसानी से चोरी हो गई। इतना ही नहीं चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी कपड़े से कवर कर दिया। जिससे उनकी फुटेज नहीं आ सके।
विज्ञापन

11 of 11
चोरों ने इन लॉकर्स को तोड़ा
बैंक में कुल 435 लॉकर हैं। चोरों ने जिन लॉकर को तोड़ा है उनमें 95, 98, 100, 108, 109, 112, 113, 114, 115, 118, 121, 122, 123, 124, 125, 126, 127, 128, 129, 138, 140, 145, 146, 147, 148, 149, 152, 153, 154 और 165 शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें