नोएडा के सेक्टर 12 में एक दर्दनाक घटना ने एक साथ दो घरों के चिराग बुझा दिए। 12वीं में पढ़ने वाले आशीष और विकास को क्या पता था कि दवा के लिए डिस्पेंसरी जाने वाला ये रास्ता उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। (सभी फोटो: आशुतोष दूबे/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
दर्दनाक तस्वीरें: स्कूल ड्रेस में ही हमेशा के लिए विदा हो गए दो दोस्त
2 of 5
विकास और आशीष नोएडा सेक्टर 12 के राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र थे। दोनों आज सुबह 10:45 पर नागरिक शास्त्र की परीक्षा देकर घर पहुंचे तो घर वालों ने विकास को दवा लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
दर्दनाक तस्वीरें: स्कूल ड्रेस में ही हमेशा के लिए विदा हो गए दो दोस्त
3 of 5
आशीष ने कहा कि सेक्टर 12 की डिस्पेंसरी में उसकी जान पहचान है तो कुछ कम दाम पर दवा मिल जाएगी इसलिए, दोनों साथ में ही दवा लेने के लिए बाइक से चल दिए।
दर्दनाक तस्वीरें: स्कूल ड्रेस में ही हमेशा के लिए विदा हो गए दो दोस्त
4 of 5
विकास के पिता के मुताबिक उसे और उसकी बहन को डेंगू था और उसी की दवा लेने के लिए वह अपने दोस्त आशीष के साथ गया था।
दर्दनाक तस्वीरें: स्कूल ड्रेस में ही हमेशा के लिए विदा हो गए दो दोस्त
5 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार दोनों दोस्त जैसे ही दुकान से बाहर निकले दूसरी ओर से आ रही प्राधिकरण की सीवेज टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।