नोएडा में वेल्डिंग के दौरान मोरना बस डिपो में खड़ी दो बसों में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक रात करीब आठ बजे एक बस में वेल्डिंग का काम चल रहा था। अचानक चिंगारी बस में लगी सीएनजी टैंक के पास पहुंच गई और आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पास ही खड़ी दूसरी बस भी आग की  चपेट में आ गई।