अभिभावकों को समझाते स्कूल प्रशानस और पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने इस मामले में बताया कि उन्हें इंद्रपुरी स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय के कुछ छात्रों के बीमार पड़ने और उल्टी होने की सूचना मिली थी। पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने कहा कि बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। सभी छात्र अब ठीक महसूस कर रहे हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, गैस की गंध कुछ कक्षाओं में फैल गई, जिससे बच्चों को अपनी तबीयत खराब लगने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन सभी कक्षाएं खाली करा दी गई हैं। वीर ने कहा कि गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए परिसर की आगे की जांच की जा रही है। पास में एक रेलवे ट्रैक है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गंध कहां से आ रही थी।