फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राजधानी में अपने राज्य के खाने का चखना चाहते हैं स्वाद, तो इन स्टेट भवन में मिलेगा लजीज व्यंजन

Mon, 07 Aug 2023 11:02 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लजीज व्यंजन - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग खाने के बड़े शौकीन होते हैं। उन्हें नई-नई जगहों पर जाकर स्वादिष्ट खाना खाने का शौक होता है। कुछ लोग तो घर से बाहर घूमने के लिए निकलते ही सिर्फ इसलिए हैं ताकि वे किसी अच्छी जगह जाकर पेट भर खाना खा सके। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी काफी जगहें हैं जहां आपकी यह चाहत पूरी हो सकती है। वहीं, अगर आप किसी दूसरे राज्य से आकर दिल्ली में रह रहे हैं और अपने राज्य के भोजन को मिस कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर जाकर आप अपने राज्य के लजीज खाने का स्वाद चख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
केरला हाउस, जंतर मंतर 
अगर आप यहां के खाने का आनंद आराम से लेना चाहते हैं तो दोपहर एक बजे से पहले आपको यहां पहुंचा होगा। क्योंकि लंच टाइम में यहां पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। थाली में आपको चावल, रसम, सांभर और पापड़ मिलता है। इसके साथ अपने पेट में थोड़ी जगह मालाबार पराठा और बीफ फ्राई का मजा भी आप ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
आंध्र भवन 
आंध्रा खाने की चाहत रखने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है। दिल्ली के अशोका रोड स्थित आंध्र भवन कैंटीन में आपको आंध्रा का लजीज खाना मिलेगा। अगर हम ब्रेकफास्ट की बात करें तो इस समय आपको सॉफ्ट इडली, कुरकुरा वड़ा और कई तरह के डोसे मिलेंगे, लेकिन एक चीज जिसके लिए यहां जगह मशहूर है वो है यहां की थाली। वेज थाली में आपको घी के साथ चावल, रसम, पापड़, दही, सब्जी, कंडी पोड़ी के साथ चटनी मिलती है। वहीं नॉन वेज थाली में मटन करी और चिकन फ्राई से आपका पेट भर जाएगा, लेकिन मन नहीं। इसके साथ बासमती चावल, मांस और मसालों से बनी हैदराबादी बिरयानी की खुशबू भर से आपका दिन बन जाएगा। यहां के खाने का आराम से आनंद लेने के लिए आपको 1.30 से पहले पहुंचना पड़ेगा।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
गुजरात भवन, चाणक्यपुरी 
अगर आप गुजरात भवन जाने का प्लान कर रहे हैं तो खाली पेट जाएं, क्योंकि यहां की थाली में परोसा गया खाना आपकी कमर टाइट कर देगा। ये जगह देखने में तो बहुत साधारण सी है, लेकिन इनका हल्का खाना आप पर अपना जादू कर देगा। यहां जाएं तो थाली लें। थाली में आपको गुजराती दाल, चावल, भाकरवड़ी, गर्म और ताजे थेपला, सब्जी, फरसान, अचार, कथोड़ और पापड़ सर्व किए जाएगे। इसके साथ ही आपको एक तड़का लगा हुआ छाछ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कर्नाटक संघ, आर के पुरम 
अगर आपको डोसे का असली स्वाद लेना है तो इसके लिए कर्नाटक संघ बेस्ट जगह है। यह आर के पुरम के राव तुला राम रोड पर है। यहां जाएं तो मैसूर मसाला डोसा जरूर ऑर्डर करें। क्रिस्पी डोसे पर स्पाइसी चीली पेस्ट और साथ में गर्म-गर्म सांबर और चटनी खाते ही मजा आ जाएगा। नाश्ते में यहां सॉफ्ट इडली, क्रिस्पी वड़ा के साथ टैंगी रसम सर्व किया जाता है। तो सोच क्या रहे हैं इस वीकेंड का करें प्लान।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
जम्मू कश्मीर हाउस, चाणक्यपुरी 
यहां पर कोई तय मेन्यू नहीं है। हर दिन का मेन्यू बोर्ड पर लिखा रहता है, लेकिन यहां का मटन रोगन जोश बहुत ही मजेदार होता है। स्पाइसी ग्रेवी के साथ मटन आपके मुंह में खुद पिघल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर मटन सीक कबाब भी ट्राय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
बंगा भवन, बाराखंबा रोड 
बंगाा भवन में खाने को पीतल के बर्तन में सरसों के तेल से बनाया जाता है। इस स्वादिष्ट खाने को देखकर मुंह में पानी आना लाजमी है। फेमस केटरर बिजोली ग्रिल पारंपरिक बंगाली तरीकों के साथ भोजन तैयार करते हैं। ये स्वाद के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करते। बंगाली खाने का मजा लेने के लिए इससे अच्छा जगह शायद ही आपको मिले। यहां आप लूची के साथ कोशा मंगेशो (मसालेदार बंगाली मटन करी) का मजा ले सकते हैं। इसका स्वाद कई दिनों तक आपकी जुबां पर ताजा रहेगा। फिश लवर्स यहां सोरस हिलसा, भापा हिलसा, फिश पटुरी को स्टीम राइस के साथ ऑर्डर कर सकते हैं। यहां की दाब चिंगरी को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। मिष्टी दोई के साथ आप अपने भोजन को कंप्लीट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें