हरिद्वार में टिबड़ी के पास लगाई गई शहीद भगत सिंह की प्रतिमा खंडित करने के मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार न होने पर युवाओं ने रानीपुर कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान आत्मदाह की चेतावानी देने वाले कार्यकर्ता सांकेतिक तौर पर पेट्रोल लेकर पहुंचे। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा खंडित करने से खिन्न कांग्रेसी कोतवाली रानीपुर पर प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल की केन लहराते और उसके साथ सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
youth Self immolation for bhagat singh
कई युवाओं ने पेट्रोल भरे डिब्बे को हाथ में लेकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी, लेकिन पूर्व विधायक अंबरीष कुमार तथा जेपी जुयाल के रोकने पर वे शांत हो गए। सीओ सदर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को शहीद भगत सिंह प्रचार समिति के अध्यक्ष वरुण बालियान के नेतृत्व में युवा रानीपुर कोतवाली पहुंचे। पहले उन्होंने माइक लगाकर भाषणबाजी की। पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर युवाओं ने पेट्रोल भरे डिब्बे को हाथों में उठा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
youth Self immolation for bhagat singh
वरुण बालियान, अमन गर्ग, अनुज सिंह, सचिन बेनीवाल, सचिन चौधरी, अंकित चौहान, शुभम भाटी आदि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी देते हुए पेट्रोल भरे डिब्बे को कई बार हवा में लहराया, लेकिन पूर्व विधायक अंबरीश कुमार ने युवाओं को ऐसा करने से रोक दिया। समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा भी सुरक्षित नहीं होने पर सरकार की आलोचना की।
4 of 5
youth Self immolation for bhagat singh
इस बीच प्रदर्शनकारियों के बीच में सीओ सदर जेपी जुयाल पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच कराकर मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की बात कही। बताया कि छह पुलिस कर्मियों को इस मामले की जांच में लगाया गया है। उन्होंने शीघ्र ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुरली मनोहर, सचिन डबराल, गवाक्ष जोशी, नौशाद, सुनील, आरिफ, अनिल चौहान, रवि चौहान, संजय वाल्मीकि, रोहित, कुंवर बाली, शुभम मेंडोला, मंजीत, विक्की, पुरुषोत्म शर्मा, संजय कश्यप, गुरवेंद्र सिंह, रामकुमार आदि शामिल रहे।
टिबड़ी में स्थित शहीद चौक में 14 अगस्त को शहीद भगत सिंह प्रचार प्रसार समिति ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई थी। प्रतिमा लगाने के तीन दिन बाद ही 17 अगस्त को प्रतिमा खंडित कर दी गई। रानीपुर पुलिस ने पार्षद अमन गर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। शुक्रवार को युवाओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया और फिर पुलिस को रविवार तक का समय देते सामूहिक कूच करने की चेतावनी दी थी।