फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला ने मांगी भारत के 'मैराथन मैन' के लिए ओलंपिक में जीत की दुआ

Sun, 21 Aug 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
urvashi rautela make a wish for medal in rio olympic
रियो में एक और मेडल के लिए भारत में दुआओं का दौर जारी है। अब बॉलीवुड की हॉट दिवा उर्वशी रौतेला ने भारत के 'मैराथन मैन' नितेंद्र के लिए जागेश्वर धाम में जीत की दुआ मांगी है।
विज्ञापन

2 of 8
urvashi rautela make a wish for medal in rio olympic
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और हालिया रिलीज ग्रेट ग्रांड मस्ती फिल्म की कलाकार उर्वशी रौतेला ने नितेंद्र की जीत के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

3 of 8
urvashi rautela make a wish for medal in rio olympic
पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार सुबह जागेश्वर धाम में अपने माता-पिता के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की और जागेश्वर धाम के बारे में पुजारियों से जानकारी प्राप्त की। 

4 of 8
uravashi in jageshwer
अपने संदेश में उर्वशी ने कहा है कि नितेंद्र आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। देश के हर नागरिक की दुआएं आपके साथ हैं। उर्वशी रौतेला सुबह करीब सात बजे जागेश्वर धाम पहुंची। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद अपने परिवारजनों के साथ जागनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उर्वशी के साथ उनके पिता मानवर सिंह रौतेला, मां मीरा रौतेला और भाई यश रौतेला ने भी रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उनके अन्य रिश्तेदार, पारिवारिक मित्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन

5 of 8
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के सीएम सीएम हरीश रावत ने रियो में नितेंद्र रावत की जीत के लिए कोट भ्रामरी देवी से प्रार्थना की है। सीएम हरीश रावत ने फोन पर बताया कि अणां गांव निवासी नितेंद्र पर उत्तराखंड ही नहीं देश भर के लोगों की नजर है।
विज्ञापन

6 of 8
nitendra rawat
सीएम ने कहा कि उन्होंने कोट भ्रामरी देवी से मन्नत मांगी है कि नितेंद्र रियो में उत्तराखंड का नाम रोशन करे और स्वर्ण पदक जीतकर लाए।
विज्ञापन

7 of 8
nitendra rawat
सीएम ने अणां के ग्रामीणों की मांग पर मैराथन के समय पूरे प्रदेश में कहीं भी बिजली कटौती न करने के निर्देश उत्तराखंड पावर कारपोरशन के एमडी को दिए है।
विज्ञापन

8 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
रियो में आज होने वाली मैराथन में भारतीय सेना के तीन जवान भाग लेंगे। इनमें नितेंद्र रावत (उत्तराखंड) के अलावा खेता राम (राजस्थान), गोपी टी (केरल) शामिल हैं। इनमें गोपी टी सबसे कम उम्र के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें