फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के लिए आत्मदाह करने पहुंचा युवाओं का हुजूम

Mon, 22 Aug 2016 08:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
youth Self immolation for bhagat singh - फोटो : amar ujala
हरिद्वार में टिबड़ी के पास लगाई गई शहीद भगत सिंह की प्रतिमा खंडित करने के मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तार न होने पर युवाओं ने रानीपुर कोतवाली में प्रदर्शन किया। इस दौरान आत्मदाह की चेतावानी देने वाले कार्यकर्ता सांकेतिक तौर पर पेट्रोल लेकर पहुंचे। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा खंडित करने से खिन्न कांग्रेसी कोतवाली रानीपुर पर प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल की केन लहराते और उसके साथ सेल्फी लेते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
youth Self immolation for bhagat singh
कई युवाओं ने पेट्रोल भरे डिब्बे को हाथ में लेकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी, लेकिन पूर्व विधायक अंबरीष कुमार तथा जेपी जुयाल के रोकने पर वे शांत हो गए। सीओ सदर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को शहीद भगत सिंह प्रचार समिति के अध्यक्ष वरुण बालियान के नेतृत्व में युवा रानीपुर कोतवाली पहुंचे। पहले उन्होंने माइक लगाकर भाषणबाजी की। पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर युवाओं ने पेट्रोल भरे डिब्बे को हाथों में उठा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
youth Self immolation for bhagat singh
वरुण बालियान, अमन गर्ग, अनुज सिंह, सचिन बेनीवाल, सचिन चौधरी, अंकित चौहान, शुभम भाटी आदि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी देते हुए पेट्रोल भरे डिब्बे को कई बार हवा में लहराया, लेकिन पूर्व विधायक अंबरीश कुमार ने युवाओं को ऐसा करने से रोक दिया। समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा भी सुरक्षित नहीं होने पर सरकार की आलोचना की।

4 of 5
youth Self immolation for bhagat singh
इस बीच प्रदर्शनकारियों के बीच में सीओ सदर जेपी जुयाल पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच कराकर  मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की बात कही। बताया कि छह पुलिस कर्मियों को इस मामले की जांच में लगाया गया है। उन्होंने शीघ्र ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुरली मनोहर, सचिन डबराल, गवाक्ष जोशी, नौशाद, सुनील, आरिफ, अनिल चौहान, रवि चौहान, संजय वाल्मीकि, रोहित, कुंवर बाली, शुभम मेंडोला, मंजीत, विक्की, पुरुषोत्म शर्मा, संजय कश्यप, गुरवेंद्र सिंह, रामकुमार आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhagat singh statue - फोटो : AmarUjala
टिबड़ी में स्थित शहीद चौक में 14 अगस्त को शहीद भगत सिंह प्रचार प्रसार समिति ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई थी। प्रतिमा लगाने के तीन दिन बाद ही 17 अगस्त को प्रतिमा  खंडित कर दी गई। रानीपुर पुलिस ने पार्षद अमन गर्ग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज तो कर लिया, लेकिन अभी तक  पुलिस इस  मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। शुक्रवार को युवाओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन  करते हुए जाम लगाया और फिर पुलिस  को रविवार तक का समय देते सामूहिक कूच  करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें