फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टिकर से अब बिना इंटरनेट किसी भी फोन से कर सकेंगे नेट बैंकिंग

Thu, 01 Dec 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
mobile
अब बैंक ग्राहक बिना इंटरनेट के किसी भी फोन से इंटरनेट बैंकिंग कर सकेंगे। खातों में फंड ट्रांसफर करने के साथ ही मोबाइल रिचार्ज और अलग-अलग तरह के बिल भी भरे जा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
net banking
यस बैंक ने को-ऑपरेटिव बैंक के साथ मिलकर सिम से पे लांच किया है। यह स्टिकरनुमा एक ‌बहुत छोटी डिवाइस है, जिसके सिम पर चिपकाने के बाद आसानी से बैंकिंग की जा सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
net banking
बुधवार को कचहरी स्थित सहकारी बैंक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीसीबी अध्यक्ष केएस राणा ने बताया कि यस बैंक के साथ मिलकर यह एप्लीकेशन शुरू की गई है। इसके लिए ग्राहकों को अपने सिम पर एक न्यून स्टीकर लगाना होगा।
 

4 of 6
mobile
इसके बाद वह तमाम तरह की बैकिंग सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। यह एप्लीकेशन बिना इंटरनेट के सभी तरह के फोन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक फंड ट्रांसफर, मोबाइल व डीटीएच रिचार्ज, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट जैसे लाभ उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
mobile app
यस बैंक के एमडी और सीईओ राणा कपूर ने बताया कि इस एप्लीकेशन की मदद से लगभग सभी बैंकों की सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
man with mobile - फोटो : getty images
इससे ग्राहक आसानी से कैशलेस और डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों से प्रत्येक ट्रांसफर के एवज में पांच रुपये शुल्क वसूला जाएगा। इस अवसर पर सहकारी बैंक की अभिषेक टावर ब्रांच के प्रबंधक जेके बिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें