देश-विदेश में प्रसिद्घ पर्यटक स्थल मसूरी से 24 किमी. आगे पड़ने वाला ये हिल स्टेशन अपने आप में बेहद मनमोहक है। तस्वीरों में देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
dhanaulti
उत्तराखंड के मनमोहक हिल स्टेशनों में सुमार धनौल्टी मसूरी से 24 किमी और चंबा से 29 किमी दूर है।
विज्ञापन
3 of 8
dhanaulti
धनौल्टी पहाड़ों में पाये जाने वाले वृक्ष जैसे बांज, देवदार, बुरांश, चीड़ आदि के ऊंचे-ऊंचे वृक्षों के लिए भी काफी मशहूर है। धनौल्टी काफ़ी शान्तिपूर्ण स्थल माना जाता है जिस कारण यहां पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है।
4 of 8
dhanaulti
लंबी जंगली ढलानें, ठंडी व शांत हवाएं, स्थानीय लोगों द्वारा की जाने वाली मेहमान नवाजी, मनमोहक मौसम, बर्फ़ से ढके पहाड़ यहा खास हैं, जो इस जगह को सुकूनभरा बनाती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
dhanaulti
धनौल्टी 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनोरम हिल स्टेशन है जहां चारों ओर देवदार, ओक, कॉनीफर और रोडोडेण्ड्रॉन के वृक्षों से भरपूर जंगल के बीचोंबीच से होकर पहुंचा जा सकता है। मसूरी-चंबा मार्ग पर स्थित धनौल्टी विशेष रूप से गढ़वाल के टिहरी क्षेत्र में बर्फ से ढके हिमालय के रास्तों का आरंभिक-स्थल है।
विज्ञापन
6 of 8
dhanaulti
यहां का सबसे लोकप्रिय-ट्रैक आपको तीन देवियों सुखंडा, चंद्रबदरी और कुंजापुरी के मंदिरों के दर्शन का मौका भी प्रदान करता है।
विज्ञापन
7 of 8
dhanaulti
कद्दूखल नाम के छोटे से गांव से सुखंडा देवी के मंदिर पहुंचने वाला रास्ता अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ लेकिन सुरक्षित है और मंदिर के द्वार से होते हुए पीछे की ओर देखने पर खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।
वहीं धनौल्टी से लिंगार-ट्रैक होते हुए देवप्रयाग पहुंचा जा सकता है जहां भागीरथी व अलकनंदा नदियों के मिलने से गंगा की उत्पत्ति होती है। इस मार्ग में कंदीखल, जामनीखल और नीलहरि का सुंदर गांव पड़ता है जहां विलासिता से दूर सामान्य आतिथ्य सुविधाओं के साथ आप रात्रि-विश्राम कर सकते हैं।