फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड CM के पास योगी आदित्यनाथ ने देखा कुछ ऐसा कि फूले नहीं समाए

Fri, 29 Dec 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
yogi adityanath in dehradun - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास योगी आदित्यनाथ ने कुछ ऐसा देखा कि वह खुश हो गए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
yogi adityanath - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गोशाला देखकर खुश हो गए। योगी आदित्यनाथ का गो प्रेम तो जगजाहिर है।

 
विज्ञापन

3 of 6
yogi adityanath - फोटो : amar ujala
बुधवार को जब वह यहां पहुंचे तो गायों के प्रति स्नेह के कारण वह खुद को रोक नहीं पाए और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास स्थित गोशाला में खिंचे चले गए। उन्होंने परिसर स्थित गोशाला के स्थापना की प्रशंसा की और स्नेह से गायों को दुलारा।
 

4 of 6
yogi adityanath in dehradun - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब देहरादून पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ सीएम आवास का भ्रमण किया। इस दौरान योगी के साथ यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी रहे।

 
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ ने सीएम आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इसके बाद गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया। साथ ही योगी ने सीएम आवास के प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण की सराहना की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगी आदित्यनाथ
इसके पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ का शॉल और गंगा जल से स्वागत किया। बाद में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ जीटीसी हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना हो गए। वे हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें