फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath Birthday: खेलते ही रहोगे तो बड़े होकर क्या बनोगे? CM योगी को पड़ती थी बचपन में इनसे खूब डांट

Sun, 05 Jun 2022 10:57 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित यमकेश्वर के पंचूर गांव में जन्मे सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां बचपन की कई यादें हैं, जिन्हें याद कर आज यहां के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। आज उनके जन्मदिन पर उनके बारे में कई रोचक बातें पाठक जान सकेंगे। 

हर बच्चे की तरह सीएम योगी आदित्यनाथ को भी बचपन में खूब डांट पड़ती थी। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भले ही अपराधी थर-थर कांपते हैं, लेकिन बचपन में वह भी किसी से बहुत डरते थे। वह योगी आदित्यनाथ को खेलने पर बहुत डांटते थे। 

आज सीएम योगी के बचपन के किस्सों को याद कर वह कभी भावुक होते हैं तो कभी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। उनके पास सीएम योगी के बचपन के कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें हर कोई जानने को आज उत्सुक है। वह बताते हैं कि यूपी जैसे बड़े राज्य के सीएम योगी बचपन में कैसे थे। 

विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर में - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ को बचपना में अपने मामा कीर्ति सिंह से बहुत डांट खानी पड़ती थी।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सीएम योगी के बचपन की यादों को ताजा करते हुए मामा कीर्ति सिंह ने बताया कि वह अजय मोहन बिष्ट (सीएम योगी आदित्यनाथ) को अक्सर इस बात पर डांट दिया करते थे कि हर वक्त खेलना कूदना सही बात नहीं है।

4 of 5
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
कीर्ति सिंह सीएम योगी को कहते थे कि खेलते ही रहोगे तो बड़े होकर तुम क्या बनोगे?

ये भी पढ़ें...Weather: तीसरे दिन भी पारा 40 के पार, लोगों का घरों से निकलना हुआ दूभर, आज से बढ़ेगा heat wave का प्रकोप 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
जिन सीएम योगी को वह बचपन में कभी खेलने के लिए डांटते थे,आज उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम की कुर्सी पर बैठा देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें