फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2018: ये मर्डर पुलिस के लिए बना पहेली, 1 लाख 20 हजार मोबाइल नंबरों की जांच के बाद भी खाली हाथ

Tue, 25 Dec 2018 08:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
MURDER
साल 2018 में उत्तराखंड को दहला देने वाला हल्द्वानी का पूनम हत्याकांड पहेली बन गया।इस हत्याकांड के खुलासा करने के पुलिस के दावे भी अब तक हवा हवाई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
MURDER
दरअसल 27 अगस्त 2018 की रात लूटपाट के दौरान बदमाशों ने पूनम पांडेय की धारदार हथियाराें से हत्या कर दी थी, इस हमले में उनकी बेटी अर्शी भी गंभीर रुप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
MURDER
हत्याकांड के अगले दिन ही पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा तो ठोंक दिया था, लेकिन समय के साथ उसकी पोल खुलती चल गई। एसटीएफ और एसआईटी दर्जनों भर लोगों से पूछताछ करने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। 

 

4 of 5
MURDER
शक के दायरे में मृतका पूनम पांडेय के करीबी भी शामिल थे। पुलिस को जिन लोगों पर शक है, उनकी संख्या पांच से छह बताई जा रही थी। पुलिस को कातिलों से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arsha
छानबीन में पुलिस ने करीब एक लाख 20 हजार मोबाइल नंबरों की छानबीन का दावा किया। करीब 52 संदिग्ध नंबर सर्विलांस पर लगाए गए। खुलासे के लिए पुलिस की 18 टीमें लगाई गईं। 72 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने करीब 70 युवक और युवतियों से पूछताछ की। लेकिन फिर भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें