tempo accident
टैंपो खाई में गिरने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत
6 अक्टूबर को गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एचारधाम यात्रा पर निकले गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर वाहन सुनगर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सामान्य घायल दयाल जाधव पुत्र तुलसी भाई ने बताया कि इस वाहन में कुल 13 तीर्थयात्री और एक वाहन चालक सवार थे। सभी तीर्थयात्री सुभाषनगर, राजकोट, गुजरात के रहने वाले हैं और सभी यात्री 50 से 55 साल आयुवर्ग के हैं। सब लोग 30 सितंबर को गुजरात से यात्रा के लिए निकले थे।