फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बन सकती है बड़ी 'सजा'

Tue, 21 Jun 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 8
योग महोत्सव - फोटो : file photo
नियमित योग करके हम शरीर को निरोग रख सकते हैं, लेकिन इसमें सावधानी आवश्यक है। बिना जानकारी और बेतरतीब योग करने से कई लोग तरह-तरह की बीमारी के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बनी 'सजा'

2 of 8
योग महोत्सव - फोटो : Amar Ujala
कई बार लोग आधी-अधूरी जानकारी के योग क्रियाएं करने लग जाते हैं। यह आधी अधूरी जानकारी हमारे शरीर को बीमार कर देती हैं।
विज्ञापन

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बनी 'सजा'

3 of 8
योग महोत्सव
ऐसे में आवश्यक है कि योग करने से पहले हम यौगिक क्रियाओं के संबंध में पूरी जानकारी जुटा लें।
 

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बनी 'सजा'

4 of 8
yoga festival - फोटो : Amar Ujala
इस संबंध में योगाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि योग की सही जानकारी नहीं होने से लेने के देने पड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बनी 'सजा'

5 of 8
योग - फोटो : amar ujala
कपालभाति तेजी से करने के कारण न सिर्फ व्यक्ति का बीपी हाई हो सकता है। बल्कि उसे पेट और कमर दर्द की भी शिकायत हो सकती है। कपालभाति एक सेकंड में एक बार करनी चाहिए।
विज्ञापन

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बनी 'सजा'

6 of 8
योग - फोटो : amar ujala
इसके अलावा अनुलोम विलोम भी तेजी से करने पर व्यक्ति का बीपी हाई हो जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को दो सेकेंड में एक बार अनुलोम विलोम क्रिया पूरी करनी चाहिए। इसी प्रकार अन्य यौगिक क्रियाएं भी निर्धारित मानकों के अनुसार करनी चाहिए।
विज्ञापन

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बनी 'सजा'

7 of 8
योग महाकुंभ - फोटो : AmarUjala
आईआईटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह की करीब दो माह पहले हार्ट की समस्या के चलते अचानक तबियत बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर दिखाने की सलाह दी। दिल्ली एम्स में रोग के बारे में जानकारी देते ही चिकित्सक ने पूछा कि क्या आप योग करते हैं। उन्होंने बताया पिछले कई महीनों से वह लगातार योग कर रहे हैं। चिकित्सक ने उन्हें योग करने की सलाह दी। उसके बाद से उनके तबियत में सुधार हुआ है। योग क्रियाएं करने के लिए उन्होंने कोई क्लास या ट्रेनिंग नहीं ली थी।
विज्ञापन

योग करते वक्त की गई एक छोटी गलती बनी 'सजा'

8 of 8
योगा - फोटो : getty images
रामनगर निवासी संजय चौधरी पिछले कई माह से योग कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई क्लास या ट्रेनिंग नहीं ली थी। पिछले करीब एक माह से उनके कमर में दर्द रहने लगा और बीपी भी बढ़ गया। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें योग नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने स्वीकार किया कि नियमित और सही तरीके से योग नहीं करने के कारण उन्हें कमर दर्द की शिकायत हुई है। 

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें