फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दिखाई दिया दुनिया का सबसे बड़ा कीट, निहाल कर देगी इसकी खूबसूरती

Thu, 06 Jul 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल 
विज्ञापन
1 of 7
atlas math
दुनिया के सबसे बड़े कीटों में शुमार ‘एटलस माथ’ बुधवार को ज्योलीकोट में दिखायी दिया। बेहद आकर्षक और प्राकृतिक रूप सौंदर्य के कारण कीट को सामान्यतया तितली समझ लिया जाता है।
विज्ञापन

2 of 7
atlas math
लोगों के लिए कौतूहल बने माथ का जीवन चक्र बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों से संकट में है। बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर भीमताल के संस्थापक पीटर स्मैटाचेक बताते हैं कि ‘एटलस माथ’ हिमालय क्षेत्र, भारत के विभिन्न प्रांतों सहित चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया सहित दक्षिण एशिया के अन्य कई देशों में पाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
atlas math
अधिकांशत: जुलाई व अगस्त में दिखायी देने वाला ‘एटलस माथ’ का जीवन चक्र रेशम कीट से मिलता जुलता है। 10 से 12 इंच लंबाई का ये कीट रात्रि में उड़ान भरता है और दिन में पूर्ण विश्राम करता है, विश्राम की स्थिति में ये अपने जीवन यात्रा के लिए ऊर्जा एकत्र करता है। 

4 of 7
butterfly
सरस्वती विहार के डॉ. मुकुल कांडपाल बताते है कि उत्तराखंड में बांज, उतीस व तुसार प्रजाति के पेड़ों पर इनके जीवन चक्र की बढ़त तेजी के साथ होती है। इस दौरान ये रेशम का भी निर्माण करते हैं। रेशम का निर्माण सिर्फ मादा द्वारा किया जाता है जबकि नर माथ वंश को बढ़ाने का कार्य करता है।
विज्ञापन

5 of 7
butterfly
आकर्षक रंगों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ‘एटलस माथ’ का जीवन चक्र भी बेहद रोचक होता है। अंडा लार्वा और प्यूपा की स्थिति के बाद इसकी जिन्दगी मात्र 5 से 7 दिन ही होती है। प्रदेशीय मौन विशेषज्ञ डॉ. एचसी तिवारी ने बताया कि माथ में भोजन ग्रहण करने के लिए मुंह नहीं होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
butterfly
प्राकृतिक रूप से प्यूपा की स्थिति में इसके भीतर इतना फैट जमा हो जाता है कि उसी के सहारे यह अपनी उम्र (5 से 7 दिन) को आराम से गुजार लेता है। बदलते पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के चलते प्रकृति की इस सुंदर रचना का अस्तित्व भी खतरे में दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
butterfly
बढ़ते प्रदूषण और जंगलों में बांज प्रजाति की घटती संख्या से इनके भोजन, प्राकृतिक आवास की उपलब्धता को कम कर रहा है। प्रकृति प्रेमी पुष्कर जोशी का मानना कि प्रकृति के इन विशेष रचनाओं को संरक्षित करने के लिए ठोस योजना बननी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें