फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Blood Donor Day: महादान में भागीदार बने लोग...अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुुंचे रक्तदाता

Fri, 14 Jun 2024 02:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से बढ़-चढ़कर लोग रक्तदान करने पहुंचे हैं। शिविर में कई ऐसे युवा भी पहुंचे हैं, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया और पहली बार रक्तदान को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं, वहीं कुछ रक्तदाता ऐसे भी पहुंचे हैं, जो इससे पहले भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं।

रक्तदान को लेकर समाज में भ्रांतियां बहुत हैं। यही वजह है कि रिश्तेदार ही नहीं परिवार के सदस्य भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान से कतराते हैं, लेकिन इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए अमर उजाला जागरूकता के लिए रक्तदान शिविर की अनूठी पहल कर रहा है।

अमर उजाला की ओर आज राजधानी देहरादून में प्रिंस चौक निकट जैन धर्मशाला में सुबह नौ से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। गढ़वाल और कुमाऊं में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला रक्तदान शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रक्तदान करने से आप मरीजों को नई जिंदगी दे सकते हैं। रक्तदान करने से कोलेस्ट्रॉल स्तर कम होने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला रक्तदान शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विश्व रक्तदाता दिवस पर आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर लोग महादानी बनकर अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। शिविर में सकल जैन समाज, सौरभ सागर सेवा समिति व जैन मिलन पारस का विशेष सहयोग है।

4 of 5
अमर उजाला रक्तदान शिविर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दून अस्पताल के ब्लड सेंटर की विभागाध्यक्ष व इंचार्ज डॉ. शशि उप्रेती ने बताया कि एक यूनिट रक्तदान से तीन मरीजों की जिंदगी बच सकती है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: उद्यान घोटाला केस में CBI ने पूर्व निदेशक बवेजा समेत 26 लोगों से की पूछताछ, कई हो सकते हैं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्तदाता - फोटो : अमर उजाला

एक यूनिट रक्तदान से पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल), प्लेटलेट्स कॉन्संट्रेट, फ्रेश फ्रोजेन प्लाज्मा बनाया जाता है।रक्तदान करने के लिए अमर उजाला की ओर से एक प्रमाणपत्र भी दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें