पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित एक होटल में तीन सप्ताह से रह रही एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की रात महिला के प्रेमी ने उसे 108 सेवा के जरिए यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने होटल के कमरे की तलाशी लेते हुए महिला के प्रेमी से पूछताछ की है।
विज्ञापन
होटल में प्रेमी के सामने ही तोड़ दिया दम, तस्वीरों में मामला
2 of 6
पुलिस ने महिला की शिनाख्त विजया (30) निवासी ग्राम लूहां पोस्ट-मायापुर तहसील व जिला चमोली के रूप में की है। उसके दो बच्चे हैं, जो मायके में नानी के साथ रहते हैं। वह काफी समय तक कोटद्वार में देवी रोड पर किराए के कमरे में रहती थी। 24 मई से वह यहां देवीरोड स्थित एक होटल में रहने लगी।
विज्ञापन
होटल में प्रेमी के सामने ही तोड़ दिया दम, तस्वीरों में मामला
3 of 6
पुलिस ने बताया कि कमरा राहुल गौतम नाम के वन कर्मी के नाम से बुक है। उसका परिचय पत्र होटल की आईडी में लगा है। रविवार रात उक्त वन कर्मी महिला के साथ होटल में मौजूद था। तकरीबन साढ़े बारह बजे विजया की एकाएक तबियत खराब हो गई। (महिला के शव को देखकर विलाप करती मां।)
होटल में प्रेमी के सामने ही तोड़ दिया दम, तस्वीरों में मामला
4 of 6
वन कर्मी 108 के जरिए उसे सरकारी अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे
मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला का चेहरा नीला पड़ा था और
हाथ पैर ठंडे थे।
विज्ञापन
होटल में प्रेमी के सामने ही तोड़ दिया दम, तस्वीरों में मामला
5 of 6
महिला की संदिग्ध मौत की खबर लगते ही एसएसआई विजय सिंह, उपनिरीक्षक आनंद सिंह मेहरा और ओमवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम होटल पहुंची और कमरे की तलाशी ली। कमरे से पुलिस टीम को एक बड़ा चाकू, एक मोबाइल, एक सिम, महिला का बैग और कपड़े मिले हैं।
होटल में प्रेमी के सामने ही तोड़ दिया दम, तस्वीरों में मामला
6 of 6
कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि महिला की मां विमला देवी और भाई ललित कोठियाल यहां पहुंच चुके हैं। वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।