पांच सौ और हजार रुपये के नोट क्या बंद हुए घर की होम मिनिस्टरी की पतियों के सामने पोल खुल गई। कहीं चावल के डिब्बे से हजार रुपये निकले तो किसी ने 500 सौ के नोट दाल के डिब्बे से निकाले। कुछ महिलाओं ने थोड़ी सी चालाकी दिखाई और भाई, बेटों और भतीजों से 10 तारीख को बैंक खुलने पर चलने की सेटिंग की।
विज्ञापन
2 of 7
fg
दीदी, मम्मी और चाची को ऐसी मुसीबत में फंसा देख इन लोगों ने भी तगड़े कमीशन की डिमांड कर दी। यह कहानी किसी एक घर की नहीं बल्कि हर घर की रहीं, जहां गृहलक्ष्मियों ने पतियों से छिपाकर जरूरत के लिए कुछ रकम बचा रखी है।
विज्ञापन
3 of 7
money
दरअसल पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के बाद सबसे अधिक चिंता महिलाओं को हुई। पति से घर खर्च के नाम पर मिले बजट से चोरी छुपी सेविंग करने वाली महिलाओं को यह डर सताने लगा कि अब उनकी जमापूंजी की पोल पट्टी पति के सामने खुल जाएगी और वह रकम बैंक में चली जाएगी और बाद में जरूरत के नाम पर पति खर्च कर देंगे।
4 of 7
मोदी
- फोटो : यू-ट्यूब
रात में प्रधानमंत्री के 500 और हजार के नोट बंद करने की घोषणा के बाद हर पति ने अपनी पत्नी से पूछा कि हजार, पांच सौ के नोट रखे हो तो बता दो, पर किसी ने जुबान नहीं खोली पर जैसे ही सबेरा हुआ पति से धीरे से कहा गया कि ‘सुनो जी, अरे सुनते हो’ मेरे पास कुछ पैसे रखे हैं, पति ने पूछा कितने? हर घर से अलग-अलग जवाब आया।
विज्ञापन
5 of 7
sdf
पति भी पत्नी का मुंह देखते रहे बाद में कहा ‘ठीक है लाओ बैंक खुलते ही जमा करके आता हूं। महीनों की बचत कुछ पल में ही हाथ से चली जाने से हर पत्नी इस फैसले से नाराज नजर आई। कुछ महिलाएं चालक निकलीं उन्होंने भाई, बेटों और भतीजों से कहा कि 10 तारीख को बैंक चलोगे, बताना नहीं 500 रुपये दूंगी। 500 की बात पर भाई, बेटों और भतीजों के कान खड़े हो गए। उन्होंने फौरन शातिराना अंदाज में ज्यादा पैसे की डिमांड कर दी। यह कहानी हर घर की रही।
विज्ञापन
6 of 7
shravi
बड़ो के लिए तो ठीक है लेकिन बच्चों के लिए यह दिक्कत भरा निर्णय हो गया। बच्चे अपनी गुल्लक किसी को देते नहीं है। उनमें जमा पैसा भी बैंक में जमा करना है। बेटी बार-बार यही पूछ रही है कि उसकी गुल्लक क्यों तोड़ी गई।
- श्रवि अमर अत्री, सहस्त्रधारा रोड
प्रधानमंत्री का यह निर्णय तो अच्छा है लेकिन इससे महिलाओं के लिए दिक्कत हो गई है। सब्जी के लिए खुले पैसे नहीं है तो घर पर रखी दाल बनाकर ही काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति से छिपाकर जो पैसे जमा किए थे, वो भी उन्होंने देख लिए।
- साधना शर्मा, सहस्त्रधारा रोड