अमर उजाला
टिहरी जिले के विकासखंड कीर्ति नगर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज खोला कडकोट आग की चपेट में आ गया। आग से विद्यालय के तीन कक्ष जल गए, विद्यालय का फर्नीचर भी जलकर राख हो गया। वन विभाग के अनुसार किसी महिला ने विद्यालय के नजदीक सूखी घास में आग लगाई थी, जिसने स्कूल को अपनी चपेट में ले लिया।