फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीतालः जंगल की आग से घिरी विदेशी महिला समेत दो को अग्निशमन दल ने बचाया 

Sat, 01 Jun 2019 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्योलीकोट (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला
दोगांव की ऊपरी पहाड़ियों पर स्थित हिमालय फार्म में भ्रमण और जैविक खेती के गुर सीखने आई फ्रांसीसी महिला एलिस (25) और फार्म मैनेजर पंकज रावत जंगल में चारों ओर फैली आग के बीच घिर गए।
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला
मध्य रात्रि में फार्म की ओर बढ़ती आग से दोनों की जिंदगी संकट में आ गई। आबादी विहीन, बेहद एकांत और दुर्गम में स्थित उक्त फार्म चारों ओर जंगल से घिरा है। ऐसे में विदेशी महिला और फार्म मैनेजर दहशत में आ गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला
इस पर उन्होंने डॉयल 112 पर मदद मांगी। सूचना पर चौकी प्रभारी डीसी जोशी पुलिस कर्मी नवीन जोशी, महेंद्र नयाल, लक्ष्मण सकरियाल, कमल कुमार, ग्राम प्रहरी भोपाल राठौर रोपडा के अलावा अग्निशमन टीम के जवानों को साथ लेकर मौके पर रवाना हुए।

4 of 5
अमर उजाला
चार किलोमीटर के पैदल मार्ग और अधिकतर चढ़ाई वाले क्षेत्र को पार कर जब उक्त टीम हिमालय फार्म पहुंची तो आग फार्म के बेहद करीब पहुंच चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात ढाई बजे आग पर काबू कर दोनों को बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रांसीसी युवती 18 से 31 मई तक प्रवास के लिए हिमालय फार्म में आई थी। उधर, भीमताल के सोनगांव और कर्कोटक के जंगलों में बृहस्पतिवार रात लगी आग शुक्रवार तक जारी रही। आग लगने से वन संपदा को बेहद नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें