गर्मी, देहरादून
- फोटो : अमर उजाला
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर केसी पंत के मुताबिक, अस्पताल की ओपीडी में 50 फीसदी से अधिक मरीज ऐसे आ रहे हैं, जो डायरिया, पीलिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर भी हो जाती, जिन्हें ओपीडी में जांच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खानपान में एहतियात न बरतने और गर्मी के चलते लोगों की सेहत खराब हो रही है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।