फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, दी 60 घंटों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही रोकने की सलाह

Sun, 12 Aug 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
rain - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मौसम का मिजाज देखने के बाद अगले 60 घंटों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही रोकने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन

2 of 6
rain
प्रदेश में आज और कल यानी 48 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश की आशंका है। आठ जिलों में बहुत भारी जबकि शेष जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शासन ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं, आपदा परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क करते हुए आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
rain
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार और सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

 

4 of 6
land slide
इनमें भी पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 60 घंटों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रियों की आवाजाही रोकने की सलाह दी है। बिरही-निजमुला-पगना के पास चट्टान टूटने से मार्ग बंद हुआ।
 
विज्ञापन

5 of 6
rain
वहीं, मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी होने के बाद शासन ने भी सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को हरिद्वार में हुई बारिश के बाद ऐसे हो गए हालात।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain
आपदा परिचालन केंद्र ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने, रात आठ से सुबह पांच बजे तक आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य का संचालन बंद करने और एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। बंद सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि, सीपीडब्ल्यूडी, बीआरओ और पीएमजीएसवाई समेत अन्य एजेंसियों को भी तैयार रहने को कहा गया है। (जंगल चट्टी के पास जोखिम भरा बना हुआ है यमुनोत्री राजमार्ग)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें