द्रोणनगरी में इन दिनों तीज कार्यक्रमों की धूम है। शनिवार को शहर में कई जगह तीजोत्सव का आयोजन किया गया। जिनमें महिलाओं विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर तीज क्वीन भी चुनी गईं। वहीं भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीतों पर महिलाएं जमकर नाचीं। इस अवसर पर महिला महानगर अध्यक्ष रमा गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, प्रदेश संरक्षक नरेश बंसल, राजेश्या सिंघल, अजय कु मार गर्ग, राजेश गर्ग, सचिन गुप्ता, अमित कंसल, रविंद्र जैन, निरंजन प्रकाश आदि मौजूद रहे।