फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: 72 घंटे इन जिलों में जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, पारा गिरने से और बढ़ेगी ठंड

Tue, 23 Jan 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
rain in dehradun
कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 72 घंटे इन जिलों में बारिश और बर्फबारी से और भी ज्यादा ठंड बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
snowfall in auli
उत्तराखंड में मंगलवार से हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू होने वाली है। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम का मिजाज बदलेगा। ठंड का दौर लौटेगा। फिलहाल अगले  दो से तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
snowfall in uttarakhand
इस साल अभी तक सीजन की अच्छी बर्फबारी को पहाड़ तरस रहे हैं। कुछ बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में तो बर्फबारी हुई है लेकिन ज्यादातर जगहों पर बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे।

4 of 5
heavy rain in uttarakhand
उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। बर्फबारी भी होगी। विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाले से पटे खेत - फोटो : AmarUjala
गढ़वाल के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी व मैदानी जिलों में बरिश की संभावना है। जबकि, पहाड़ी जिलों में हिमपात हो सकता है। दोपहर बाद बारिश संभावना है। बारिश की वजह से राजधानी के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें