फूड प्वाइजनिंग की इस घटना ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है। उत्तराखंड के बास्ती गांव में विषाक्त भोजन से 300 से अधिक लोगों के बीमार होने और चार लोगों की मौत से गांव के लोग सदमे में हैं। वहीं, सनगाड़ गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी गांव में न कराकर चौकोड़ी में कराने का निर्णय लिया है। वहीं अन्य गांव के लोग भी डरे हुए हैं।