कांग्रेसी विधायक
विपक्ष की मांग पर दो पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन दोपहर 1.10 बजे दूसरे दिन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी धरना समाप्त नहीं किया गया। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष के सदस्यों को वार्ता के लिए बुलाया। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रीतम सिंह के साथ बैठक बेनतीजा रही।