फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए उस घटना की 10 दर्दनाक तस्वीरें, जिसके बाद अब गांव वाले यहां नहीं करना चाहते शादी           

Thu, 06 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धरमघर/बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 10
फूड प्वाइजनिंग
फूड प्वाइजनिंग की इस घटना ने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर दी है। उत्तराखंड के बास्ती गांव में विषाक्त भोजन से 300 से अधिक लोगों के बीमार होने और चार लोगों की मौत से गांव के लोग सदमे में हैं। वहीं, सनगाड़ गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी गांव में न कराकर चौकोड़ी में कराने का निर्णय लिया है। वहीं अन्य गांव के लोग भी डरे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
फूड प्वाइजनिंग
हालांकि उस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि विषाक्त भोजन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन भविष्य में होने वाली शादियां गांव में ही होंगी। इससे किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। बृहस्पतिवार की रात बास्ती गांव की एक बारात में विषाक्त भोजन से करीब 350 लोग बीमार पड़ गए थे। 
विज्ञापन

3 of 10
फूड प्वाइजनिंग
घटना में बास्ती गांव के नंदी देवी (60) पत्नी प्रताप सिंह, मीनाक्षी (पांच) पुत्री राजेंद्र सिंह, पीयूष (पांच) पुत्र देव सिंह और सनगाड़ गांव निवासी खिमुली देवी (60) पत्नी फकीर सिंह की मृत्यु हो गई। इन घटनाओं के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है। 

4 of 10
फूड प्वाइजनिंग
नौ दिसंबर को सनगाड़ गांव के दिनेश सिंह की पुत्री का विवाह तय है। उनके पड़ोस में रहने वाली खिमुली देवी की मृत्यु के कारण उन्होंने अब बेटी का विवाह चौकोड़ी स्थित एक होटल में कराने का निर्णय लिया है। अन्य गांव वाले भी गांव में शादी न कराने की बात से सहमत हैं। बास्ती निवासी 73 वर्षीय केदार सिंह महर ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
विज्ञापन

5 of 10
फूड प्वाइजनिंग
कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना कभी न हो इसके लिए सभी को सावधान रहना होगा। गांव में इस महीने कोई शादी नहीं है। भविष्य में जब भी शादियां होंगी वह गांव में ही होंगी। सनगाड़ निवासी 65 वर्षीय मादो सिंह महर का कहना है कि घटना दुखद है। 
विज्ञापन

6 of 10
फूड प्वाइजनिंग के बाद जांच के लिए लेटे लोग
गांव की खिमुली देवी की मृत्यु के कारण दिनेश कार्की ने अपनी पुत्री का विवाह अब चौकोड़ी में कराने का निर्णय लिया है। इस बारात को छोड़कर गांव में इस महीने कोई भी बारात नहीं है। भविष्य में शादियां गांव में ही होंगी।  
विज्ञापन

7 of 10
फूड प्वाइजनिंग
सनगाड़ गांव के मोहन सिंह महर का कहना है घटना की जांच चल रही है। जांच के सभी तथ्य सामने आने ही चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। कहा कि समारोहों में बनने वाले खान-पान पर पैनी नजर रखनी होगी। 

8 of 10
फूड प्वाइजनिंग
बास्ती गांव निवासी गोविंद सिंह (51) का कहना है कि गांव में इस महीने कोई भी शादी नहीं है। न लोग आर्थिक रूप से इतने मजबूत हैं कि महंगे होटलों में जाकर शादियां करा सकें। शादियां तो गांव में ही होंगी पर सबको सावधान रहने की जरूरत है।

9 of 10
फूड प्वाइजनिंग
कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बास्ती गांव में विषाक्त भोजन मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। बुधवार को विधानसभा में सचिव को सौंपे पत्र में उन्होंने घटना के प्रभावितों और मृतकों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग उठाई। 
विज्ञापन

10 of 10
फूड प्वाइजनिंग
पत्र में भौर्याल ने कहा है कि 29 नवंबर को बास्ती गांव में आयोजित विवाह समारोह में विषाक्त भोजन करने से बच्चे बुजुर्गों समेत करीब 350 लोग बीमार हो गए थे जिनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है। जनहित में इस घटना की जांच सीबीआई से कराना जरूरी है। उन्होंने सरकार से इस संवेदनशील मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें