फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल जीत गई मासूमियत: कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चे ने पकड़ लिया उपराष्ट्रपति का हाथ, बोला-पापा फोटो खींच लो जल्दी

Fri, 27 Oct 2023 12:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ सेल्फी लेते बच्चे - फोटो : amar ujala

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बृहस्पतिवार को गंगोत्री धाम दौरे के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। सुरक्षाकर्मी किसी को मोबाइल से फोटो तक नहीं खींचने दे रहे थे, लेकिन एक बच्चे ने उपराष्ट्रपति का हाथ पकड़ लिया और बोला पापा, फोटो खींच लो जल्दी।



इसके बाद उपराष्ट्रपति ने बच्चे के साथ फोटो खिंचवाई और आशीर्वाद भी दिया। उपराष्ट्रपति धाम के दर्शन कर लोगों का अभिवादन कर ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) से जा रहे थे। इसी बीच भीड़ में एक बच्चा किनारे खड़ा होकर उपराष्ट्रपति के पास आने का इंतजार कर रहा था।

जैसे ही वह बच्चे के पास पहुंचे तो बच्चे ने उनका हाथ पकड़ लिया और बोला, पापा जल्दी फोटो खींच लो। बच्चे की मासूमियत को देखकर उपराष्ट्रपति भी वहां रुक गए और बोले हां भाई फोटो खींचो जल्दी। इसके बाद सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई, वहीं बच्चा भी काफी खुश नजर आया।

विज्ञापन

2 of 5
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गंगोत्री धाम में - फोटो : amar ujala

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं।


 

विज्ञापन

3 of 5
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गंगोत्री धाम में - फोटो : amar ujala
जीटीसी हेलीपैड पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

4 of 5
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : amar ujala
आज शुक्रवार को उपराष्ट्रपति बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें...Roorkee News: बुखार से पथरी में महिला व दो बच्चों की मौत, क्षेत्र में एक सप्ताह में दम तोड़ चुके सात लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ पहुंचे उपराष्ट्रपति - फोटो : amar ujala
दोनों धामों के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर बाद देहरादून लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें