नए साल में सूर्य, शनि और शुक्र की सीधी नजर चंद्रमा पर होने का अशुभ असर 6 राशियों पर पड़ेगा। इन ग्रहों के चलते आपके जीवन में क्या परेशानियां आएंगी और इनसे कैसे बचा जा सकता है? जानें यहां...
विज्ञापन
2 of 9
astrology
- फोटो : google
दो जनवरी यानी मंगलवार को सूर्य, शनि और शुक्र के कारण मंगलवार को कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोग परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 9
money
इन तीन ग्रहों के कारण इन राशियों के जातकों के काम में रुकावटें बनी रहेंगी। विवाद, उलझनें, फालतू खर्चा और बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इन छह राशियों के अलावा दूसरी राशियों के जातक सूर्य, शनि और शुक्र के अशुभ असर से बचे रहेंगे।
4 of 9
कर्क राशि
पं. सुशांत राज के अनुसान कर्क राशि के जातक कल पर कोई काम न टालें और न ही दूसरों पर छोड़ें। कोई व्यक्ति आपको गलत काम करवाने के लिए उकसा सकता है। अत: थोड़ी सावधान बरतें। मानसिक या शारीरिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। इस बुरे प्रभाव से बचने के लिए आप गणेश जी को गुड़ और दुर्वा चढ़ाएं।
विज्ञापन
5 of 9
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि के जातकों के जरूरत से ज्यादा खर्चे हो सकते हैं। इन पर लांछन भी लग सकता है। करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज न करें। लाल कपड़े में गेहूं और अलग से सिंदूर लेकर हनुमान मंदिर में दान करने से आप अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि वाले रिश्तों के बारे में कोई भी फैसला न करें। आज बहुत से मामलों में आपकी किस्मत का साथ नहीं देगी। दोस्तों और साथियों से अनबन और तनाव हो सकता है। घोड़े को घास खिलाने से आपके संकट दूर होंगे।
विज्ञापन
7 of 9
tension
धनु राशि वालों का मूड खराब हो सकता है और गुस्सा भी आ सकता है। कोई भी काम जिद में आकर मत करें नुकसान होगा। पैसों को लेकर टेंशन हो सकती है। पार्टनरशिप के कामकाज में कोई बड़ा फैसला भी लेने से बचें। बड़ के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाने से विपदाएं दूर होंगी।
8 of 9
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि के जातकों को किसी से भी मदद न मिलने के कारण मूड ऑफ हो सकता है। किसी बात को लेकर आप घबरा सकते हैं। धन हानि का योग है। सावधान रहें। घर या ऑफिस में पूजा करने की जगह पर सफाई करने से परेशानियां दूर होंगी।
मीन राशि वाले भी सावधान रहें, सोच-समझकर बातचीत करें। स्वभाव में उग्रता से क्लेश हो सकता है। चोट लगने के भी योग बन रहे हैं। बड़ा फैसला करने से बचें। मिट्टी के दीपक में चावल का पानी और 1 बूंद घी डालकर घर के बाहर रखने से लाभ होगा।